बिहार के लिए कंफर्म टिकट लेना हुआ आसान, दिवाली-छठ के लिए चलाई जायेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway: दिवाली-छठ से पहले रेलवे यात्रियों को राहत दी गई. इंडियन रेलवे ने 7 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर महीने में चलाई जायेंगी. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट लेना आसान हो सकेगा.

Indian Railway: त्योहारों का सीजन आने वाला है. खासकर दिवाली और छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से बिहार लौटते हैं. इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ की समस्या होती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से बिहार के लिए 7 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए ये ट्रेनें चलेंगी.

देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • मालदा-उधना स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच चलेगी. सप्ताह में शनिवार और बुधवार को ट्रेन का परिचालन होगा. यह ट्रेन 22 कोच वाली होगी. इसमें 11 स्लीपर और चार जनरल कोच शामिल है.
  • मालदा-भागलपुर ट्रेन- यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन 22 कोचों वाली होगी. ट्रेन टोटल 6 ट्रिप लगाएगी. यात्रियों को एसी टू, थ्री और 6 स्लीपर और चार जनरल कोच की सुविधा मिलेगी.
  • मालदा-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन- 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा. हफ्ते में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी. ट्रेन भी 22 कोच वाली होगी. इसमें एसी टू, थ्री, 9 स्लीपर और चार जनरल कोच शामिल हैं.
  • मालदा-पुणे स्पेशल- इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 नवंबर से 27 नवंबर के होगा. हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी. 22 कोच वाले इस ट्रेन में एसी टू, थ्री के अलावा 11 स्लीपर और चार जनरल कोच की सुविधा मिलेगी.
  • मालदा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन- यह स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच चलेगी. इसका परिचालन हफ्ते में दो दिन शनिवार और मंगलवार को होगा. 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी टू, थ्री 11 स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे.
  • मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन- इस ट्रेन का परिचालन16 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच सोमवार और शुक्रवार को होगा. यह ट्रेन 22 कोच वाली होगी. इस ट्रेन में भी एसी टू, थ्री, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं.
  • भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 नवंबर से 28 नवंबर के बीच होगा. यह ट्रेन भी हफ्ते में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी और 8 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में एसी टू, थ्री, 12 स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

12 ट्रेनों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर पूर्व रेलवे के पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा की माने तो, त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए 12 ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव भेजा गया है. आने वाले दिनों में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. रेलवे के इस पहल से यात्रियों को खास राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कंफर्म टिकट आसानी से मिलने की उम्मीद

त्योहारों के दौरान बिहार के लिए ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिए हर साल मारामारी देखने के लिए मिलती है. खासकर मजदूर तबके के लोगों के लिए परेशानी होती है. जेनरल बोगी में काफी ज्यादा भीड़ झेलनी पड़ती है. कई बार लोगों को तो टिकट तक नहीं मिल पाता है. ऐसे में बिहार लौटने में यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. साथ ही यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों के परिचालन होने से कंफर्म टिकट मिलना आसान हो सकेगा.

Also Read: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सीतामढ़ी: जिला परिषद पति की 8 गोली मारकर हत्या, आरोपी का घर फूंका, पुलिस टीम पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >