बिहार में हर्ष फायरिंग करनेवाले अब सीधे जायेंगे जेल, दो साल तक की हो सकती है सजा

बिहार में रुतबा दिखाने को लेकर हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई करने जा रही है. हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ अब पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. गया के एसएसपी आशीष भारती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले सीधे जेल जाएंगे.

गया. बिहार में रुतबा दिखाने को लेकर हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई करने जा रही है. हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ अब पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. गया के एसएसपी आशीष भारती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले तो सीधे जेल जाएंगे ही. साथ ही लाइसेंसी हथियार से इस तरह की घटना करने वालों की अनुज्ञप्ति रद्द होगी और उन्हें 2 साल की जेल और 1 लाख जुर्माना भी लगेगा.

हर्ष फायरिंग की घटनाएं में हुई है बढ़ोतरी

एसएसपी आशीष भारती ने स्वीकार किया कि हाल के दिनों में हर्ष फायरिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी आई है. ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो कि गंभीर अपराध है. उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग दंडनीय अपराध है. हर्ष फायरिंग के मामले सामने आने के बाद अब पुलिस सख्ती से नकेल कसेगी. वैध हथियार से फायरिंग करने वालों के खिलाफ 2 साल की सजा और एक लाख के जुर्माने का प्रावधान है. वहीं उनके लाइसेंसी हथियार की अनुज्ञप्ति भी रद्द हो सकती है. अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वे सीधे जेल भेजे जाएंगे.

हर्ष फायरिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

गया में आये दिन अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग के मामले सामने आते रहे हैं. वैध हथियार से भी इस तरह की घटनाएं हो रही है. लगातार आ रही इस तरह की घटना के बाद एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हर्ष फायरिंग की घटना में दंडनीय अपराध के बारे में जानकारी दी है. वहीं अपील की है कि लाइसेंसी हथियार से हर्ष मनाने वाले इससे बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं, अवैध हथियार से इस तरह की घटना करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >