हाजीपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक में गूंजा 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

Drug-Free Youth Campaign : राजकीय पॉलिटेकनिक वैशाली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने नशे से दूर रहने और विकसित भारत का संकल्प लिया।

Drug-Free Youth Campaign : वैशाली के फतेहपुर-अफजलपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में रविवार को 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया और छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

राजकीय पॉलिटेक्निक वैशाली में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अधीन फतेहपुर-अफजलपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक वैशाली में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. संस्थान के प्राचार्य डॉ. साकिब रज़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण संस्थान परिसर में दिखाया गया. सभी प्रतिभागियों ने संबोधन को गंभीरता से सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर अपने संकल्प को दोहराया.

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूक

संबोधन में युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई. साथ ही यह संदेश दिया गया कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग कर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

छात्र-छात्राओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. उन्होंने अपने स्तर पर लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का भरोसा दिलाया.

सभी प्रतिभागियों को दिलाई गई नशामुक्त भारत की शपथ

कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं, व्याख्याताओं और कर्मियों को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई. सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.

प्राचार्य ने युवाओं से निभाने की अपील की जिम्मेदारी

प्राचार्य डॉ. साकिब रज़ा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक युवा पीढ़ी ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकती है. उन्होंने छात्रों से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की.

Also Read : हाजीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी के बाहर कचरे का अंबार, मरीजों ने उठाए स्वच्छता पर सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >