hajipur news. राघोपुर के युवक की पटना में गोली मार कर हत्या

परिजनों ने रुपये के लेन-देन के विवाद को बताया कारण, हत्या के बाद बदमाशों ने उसके शव को खेत में फेंक दिया. सोमवार की सुबह खेत में शव पर कुछ लोगों की नजर पड़ी

राघोपुर.

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के एक युवक की पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूपस महाजी गांव में बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद बदमाशों ने उसके शव को खेत में फेंक दिया. सोमवार की सुबह खेत में शव पर कुछ लोगों की नजर पड़ी. इसकी सूचना सालिमपुर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक 35 वर्षीय रामप्रवेश सिंह राघोपुर पश्चिमी निवासी राजदेव सिंह का पुत्र था. परिजनों ने रुपये के लेन-देन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में परिजनों ने सालिमपुर थाना में राॅकी कुमार, उसके पिता और रॉकी के ससुरालवालों समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार राम प्रवेश सिंह रविवार की शाम अपने गांव राघोपुर पश्चिमी निवासी राॅकी कुमार के साथ बाइक से राॅकी के भाई के ससुराल रुपस गांव गया था. वहां रात्रि में राम प्रवेश कुमार की गोली मार कर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया. मृतक के भतीजा टिंकू कुमार सिंह ने बताया कि गांव के राॅकी कुमार ने घर बनाने के लिए उसके चाचा से ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था. पैसा देने की बात कह कर रविवार की शाम सात बजे वह रामप्रवेश को अपनी बाइक से अपने ससुराल रूपस ले गया. वहीं रॉकी कुमार ने अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >