hajipur news. नीलगाय को मारने के दौरान गोली लगने से वृद्ध महिला घायल

वैशाली थाना क्षेत्र की सलेमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव में नीलगाय मारने के दौरान एक वृद्ध महिला को गोली लग गयी

हाजीपुर. वैशाली थाना क्षेत्र की सलेमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव में नीलगाय मारने के दौरान एक वृद्ध महिला को गोली लग गयी. गोली लगने से घायल महिला को आनन-फानन में वन विभाग के पदाधिकारी एवं परिजन वैशाली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी.

जानकारी के अनुसार वैशाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पंचायत के द्वारा नीलगाय का आखेट कराया जा रहा था. इसी दौरान एक वृद्ध महिला को गोली लग गयी. मौके पर जुटे लोगों तथा आखेट कर रहे वन विभाग के शूटर एवं अन्य कर्मी आनन-फानन में घायल को वैशाली पीएचसी लेकर गये, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल महिला मकदुमपुर गांव निवासी मो वाहिद की 65 वर्षीय पत्नी खैरून निशा बतायी गयी है. इधर लोगों ने घटना की सूचना वैशाली थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविंद्र पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों से आवश्यक जानकारी ली. सदर अस्पताल में पहुंचे वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि नीलगाय के आखेट के दौरान कोई व्यक्ति चिड़िया का शिकार कर रहा था. उसी की गोली लगने से महिला घायल हो गयी है. शिकारी नहीं पकड़ा गया है. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मकदुमपुर गांव में नीलगाय को मारने के दौरान शूटर की गोली लगने से एक महिला के घायल होने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >