सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जंदाहा प्रखंड की पीरापुर पंचायत के हीरपुर गांव की एक महिला की समस्तीपुर के धूरलख गांव में सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतका 30 वर्षीय सविता देवी हीरपुर गांव निवासी सरोज राम की पत्नी थी.

अरनिया (जंदाहा). जंदाहा प्रखंड की पीरापुर पंचायत के हीरपुर गांव की एक महिला की समस्तीपुर के धूरलख गांव में सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतका 30 वर्षीय सविता देवी हीरपुर गांव निवासी सरोज राम की पत्नी थी. मृतका शव जैसे ही गांव लाया गया, परिजनों में कोहरा मच गया. महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार अपने चाचा की मौत की सूचना पर गुरुवार की सुबह सविता अपने मायके धूरखल गांव से समस्तीपुर के बथुआ गांव गयी थी. वहां से वह अपने भाई के साथ वापस बाइक से अपने मायके धूरलख गांव के लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी. इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ससुराल व मायके में कोहराम मच गया. ससुराल व मायके के लोग बथुआ गांव पहुंच गये. वहां से शव को जंदाहा प्रखंड के हीरपुर गांव लाया गया. शव गांव में लाते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका को एक 6 साल का पुत्र एवं 3 साल की एक पुत्री है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >