Chowkidar Death: बिदुपुर थाने पर पदस्थापित चौकीदार बलिराम महतो उर्फ बल्ली की बुधवार की देर रात हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी.
थाना प्रभारी व जवानों ने दी श्रद्धांजलि
बलिराम महतो की मौत की सूचना मिलने के बाद बिदुपुर थाना प्रभारी रवि प्रकाश एवं पुलिस जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद बिदुपुर थाने से ही शवयात्रा निकाली गयी.
पुलिसकर्मियों ने दिया चौकीदार को कंधा
शवयात्रा के दौरान थाना प्रभारी रवि प्रकाश एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने चौकीदार बलिराम महतो के शव को कंधा दिया. इसके बाद शव को गंगा घाट ले जाया गया. थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि बलिराम महतो की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शवयात्रा में शामिल होकर शव को गंगा घाट तक पहुंचाया.
