जिले के विभिन्न पैक्सों में तीन जून को होगा मतदान व मतगणना : डीएम

जिले के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत चयनित पैक्सों में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है.

हाजीपुर

. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत चयनित पैक्सों में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सहकारिता) सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि जिले के 4 प्रखंडों के कुल 9 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी. निर्वाचन गोरौल प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर तुर्की, इनायतनगर, भगवानपुर, महनार प्रखंड अंतर्गत महिंदवारा, महुआ प्रखंड अंतर्गत फतहपुर पकड़ी, सुपौल तरिया तथा हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा नगर परिषद, दिग्घी कला पूर्वी एवं दिग्घी कला पश्चिमी एवं पूर्वी नगर परिषद क्षेत्र के संबंधित पैक्स शामिल हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है. संबंधित पैक्सों के सभी आम सदस्यों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा निर्धारित तिथि को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >