राघोपुर के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बांटी गई राहत सामग्री, बिदुपुर के समाजसेवियों ने एकजुट होकर उठाया कदम

बिदुपुर के दर्जनों समाजसेवियों ने राघोपुर में बाढ़ से प्रभावित सैकड़ों लोगों के बीच निजी कोष से राहत सामग्री का वितरण किया. इं. धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह पहल की गई, जिसमें चुरा, चीनी, गुड़ और अन्य आवश्यक वस्तुएं बांटी गईं.

बिदुपुर के ग्रामीणों ने राघोपुर में बाढ़ त्रासदी झेल रहे सैकड़ों लोगो के बीच गुरुवार को अपने निजी कोष से राहत सामग्री का वितरण किया. समाजसेवी इं धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों समाजसेवी एकजुट होकर सहयोग का हाथ बढ़ाया. स्थानीय समाजसेवियों ने अपने-अपने निजी कोष से राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जहांगीरपुर, परोहा, मल्लिकपुर, रुस्तमपुर, जफराबाद टोक एवं फतेहपुर गांव में गुरुवार को सैकड़ो लोगों के बीच चुरा, चीनी, गुड़, नमक, कैंडल, पॉलीथिन सहित अन्य जरूरतमंद सामानों का वितरण किया.

इस दौरान इंजीनियर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है. जलन, ईर्ष्या, संकुचित वातावरण समाज को तोड़ता है. इसलिए बिदुपुर प्रखंड के दर्जनों समाजसेवियों मोंटी झा, जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार, अमित कुमार, कमल चौधरी, राजेश सिंह, मंतोष सिंह, भूषण सिंह, कैप्टन बृजनंदन सिंह, कामता प्रसाद राय, अखिलेश झा सहित अन्य ने एकजुट होकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद करने की ठानी. और उन लोगो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राघोपुर पूर्वी, राघोपुर पश्चिमी, पहाड़पुर पूर्वी एवं पश्चिमी, जुड़ावनपुर करारी, जुड़ावनपुर बरारी, चकसिंगार, बीरपुर सहित अन्य गांव में राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >