वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा का बेलसर थाना में देर रात औचक निरीक्षण, प्रभावी पुलिसिंग के दिए सख्त निर्देश

Hajipur SP Inspection: वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने देर रात बेलसर थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा कर प्रभावी पुलिसिंग के सख्त निर्देश दिए.

Hajipur SP Inspection: वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार की देर रात बेलसर थाना का औचक निरीक्षण किया. अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में देर रात तक गतिविधियां तेज रहीं. एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, रात्रिकालीन ड्यूटी और अपराध नियंत्रण से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

थाना की व्यवस्था और अभिलेखों की जांच

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रात्रि ओडी ड्यूटी, संतरी ड्यूटी, रात्रि गश्त, थाना हाजत, मालखाना तथा थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर, अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की तथा पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों और विधि-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की.

अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त को और अधिक मजबूत बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

कानून-व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

एसपी शुभांक मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अनुशासन, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की नसीहत देते हुए आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को हर हाल में मजबूत रखने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

औचक निरीक्षण के दौरान सदर-2 लालगंज के एसडीपीओ गोपाल मंडल, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 3 ट्रेनें कैंसिल, एक शॉर्ट टर्मिनेट, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी बदला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >