हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Shubhank Mishra IPS: वैशाली के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. जिम्मेदारी संभालने के बाद देर रात उन्होंने हाजीपुर शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
गोलीबारी वाली जगह पर पहुंचे एसपी
गश्त के दौरान एसपी शुभांक मिश्रा उस स्थान पर भी पहुंचे, जहां एक दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए.
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
एसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता का आकलन किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.
एसडीपीओ समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
देर रात हुए इस निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सुबोध कुमार सहित विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे. अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया.
लोगों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
एसपी की इस सक्रियता को लेकर शहरवासियों में सकारात्मक संदेश गया है. लोगों का कहना है कि नए एसपी के मैदान में उतरने से अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है. लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह सक्रिय और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम
