वैशाली में श्रद्धापूर्वक मनाया गया संत कबीर प्राकट्य दिवस, दोहों के जरिए सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Vaishali News : वैशाली राजापाकर मठ आश्रम राजापाकर परिसर में संत कबीर प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में देश-विदेश से आए संत-महात्माओं, कबीरपंथी अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर के दोहे आज भी समाज को प्रेम, समानता और सद्भाव का संदेश देते हैं

Vaishali News : (नीरज कुमार) वैशाली राजापाकर मठ आश्रम राजापाकर परिसर में संत कबीर प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में देश-विदेश से आए संत-महात्माओं, कबीरपंथी अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर के दोहे आज भी समाज को प्रेम, समानता और सद्भाव का संदेश देते हैं तथा उनके विचारों को अपनाकर सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन कबीर मठ आश्रम राजापाकर के महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संत कबीर हिंदी साहित्य के महान संत, समाज सुधारक और निर्गुण भक्ति धारा के प्रमुख कवि थे. उन्होंने अपने दोहों और साखियों के माध्यम से प्रेम, सत्य, समानता और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया तथा जाति-पाति, ऊंच-नीच, अंधविश्वास और धार्मिक पाखंड का विरोध किया.

कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षाविद रविंद्र प्रसाद सिंह और नगीना प्रसाद सिंह ने कहा कि संत कबीर की प्रमुख रचनाओं का संग्रह ‘बीजक’ है. उन्होंने लोगों से कबीर के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति, मानव सेवा और सदाचार ही जीवन का वास्तविक मार्ग है. उन्होंने कबीर के प्रसिद्ध दोहों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी वाणी आज भी समाज को नैतिक और आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा देती है.

भजन-कीर्तन और प्रवचन का हुआ आयोजन

प्रसिद्ध व्यास मजे लाल राय ने कबीर साहब के दोहों, भजनों और प्रवचनों के माध्यम से उनके उच्च विचारों का विस्तार से वर्णन किया. इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और कीर्तन का आनंद लिया.

मेडिकल कैंप का भी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गौरीशंकर कुमार द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया.

देश-विदेश से पहुंचे संत-महात्मा

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नेपाल और गुवाहाटी सहित विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्माओं ने भाग लिया. मौके पर अनिल कुमार, हरिशंकर गोसाई, प्रमोद कुमार, रामबालक दास, हरेंद्र गोसाई, प्रोफेसर रघुवंश राय, दिनेश प्रसाद राय, राम इकबाल गोसाई, मंटू गोसाई, जगदीश गोसाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की अंतिम तारीख 30 जून, अब तक सिर्फ 30% छात्रों ने लिया दाखिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >