Vaishali News: पोखर में लाश मिलने की खबर से मचा हड़कंप

Vaishali News: पुलिस, एसडीपीओ और फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर, खुदाई में निकला कुत्ते का शव

Vaishali News: (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिले के लालगंज स्थित तेलिया पोखर में मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोखर के बीच में “शव” होने की सूचना फैली. देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज थाना पुलिस, सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एहतियात के तौर पर जेसीबी मशीन मंगवाई और पोखर के बीच हिस्से में खुदाई शुरू कराई.

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कोई इसे हत्या से जोड़ रहा था तो कोई पुराने विवाद की आशंका जता रहा था.

खुदाई में निकला कुत्ते का शव

काफी देर की मशक्कत के बाद जब जेसीबी से कपड़े में लिपटी वस्तु बाहर निकाली गई, तो वहां मौजूद लोग पहले हैरान रह गए. बाद में पता चला कि जिसे मानव शव समझा जा रहा था, वह दरअसल एक कुत्ते का शव था.

यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों के बीच हंसी-मजाक शुरू हो गया। कई लोगों ने कहा कि “एक कुत्ते ने पूरा थाना, एसडीपीओ और फोरेंसिक टीम को दौड़ा दिया.

खुदाई में मिला सड़ा-गला कंकाल

हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। पुलिस ने दोबारा खुदाई कराई, जिसमें एक सड़ा-गला कंकाल भी बरामद हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंकाल इंसान का है या किसी जानवर का.

पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए मेडिकल टीम के पास भेज दिया है.

जांच रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि बरामद कंकाल की जांच कराई जा रही है। मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

घटना को लेकर देर रात तक इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुआ ‘मंगलवार मॉडल’, अब नए दिन होगी बिहार कैबिनेट की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >