Electricity Department Mahua: विश्वकर्मा पूजा के मौके पर गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को वैशाली जिले के महुआ बिजली कार्यालय परिसर में शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई. इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी और विद्युत कर्मी शामिल हुए. सभी ने बाबा विश्वकर्मा की पूजा कर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने की पूजा
पूजा-अर्चना में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार, प्रभारी सहायक अभियंता चंदन कुमार, महुआ कनीय अभियंता सुशांत कुमार, मिर्जानगर के मोहम्मद साबिर हुसैन, पिरोई के राजेश कुमार सहित मानव बल संतोष कुमार, विजय कुमार, जवाहर कुमार राय, संतोष कुमार, अजीत कुमार, मन्नू कुमार और दीपक कुमार समेत दर्जनों अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.
सभी ने विधि-विधान से बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विभाग और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
पूजा के बाद हुआ महाभोज
पूजा संपन्न होने के बाद बिजली कार्यालय परिसर में महाभोज का आयोजन किया गया. इसमें विभागीय अधिकारियों, पदाधिकारियों और विद्युत कर्मियों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया और भोजन किया.
महुआ के विभिन्न स्थानों पर भी हुई पूजा
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर महुआ के मंगरू चौक, पत्रकार चौक, सदापुर महुआ सहित विभिन्न स्थानों पर भी बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई. स्टैंड संचालक राजू राय, ठेकेदार मनोज कुमार सिंह, मिश्रा पंप पर रमेश कुमार राय और मुजफ्फरपुर रोड बस स्टैंड में मनोज कुमार राय समेत अन्य लोगों ने पूजा का आयोजन किया.
इस दौरान लोगों ने बाबा विश्वकर्मा से सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.
