Chhath: छठ महापर्व पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, जानें घाटों के समीप कैसे गुजरेंगी ट्रेनें

Chhath: दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से बिहार लौटते हैं, जिससे रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में काफी भीड़ हो जाती है. कई बार भीड़ अनियंत्रित हो जाती है, जिससे दुर्घटना घट जाती है.

Chhath: दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए सोमवार को हाजीपुर के डीएम यशपाल मीणा एवं एसपी हरकिशोर राय ने रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से बिहार लौटते हैं, जिससे रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में काफी भीड़ हो जाती है. कई बार भीड़ अनियंत्रित हो जाती है, जिससे दुर्घटना घट जाती है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर ट्राली लगाया जा सकता है. रात में हाजीपुर स्टेशन पर आने वाली ट्रेन से आने वाले यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्तर से कई रूटों पर बस का संचालन किया जा रहा है.

पुलिस कर्मियों को सचेत रहना चाहिए- डीएम

हाजीपुर के डीएम यशपाल मीणा बताया कि बसें रात्रि 10:00 बजे तक तथा सुबह 4:00 बजे से संचालित होती हैं. रात 10:00 के बाद आने वाली ट्रेन से आने वाले यात्री रात में रेलवे स्टेशन पर ही विश्राम करें तथा सुबह होने पर ही अपने अपने गंतव्य की ओर जायें क्योंकि इस समय चोर, उचक्के, नशा खुरानी गिरोह वाले लोग सक्रिय रहकर, कई बार ऑटो वालों से मिली भगत करके यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की ताक में रहते हैं. किसी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए रात में रेलवे स्टेशन पर ही रुकना बेहतर है. कई बार यात्री आउटर सिग्नल पर ही उतर जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. ऐसा होने पर पुलिस कर्मियों को सचेत रहना चाहिए.

ऐसे गुजरेंगी ट्रेनें

डीएम ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के स्तर से स्थानीय स्टेशन मास्टर से समन्वय स्थापित कर रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम को बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था भी रहनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके. रेलवे लाइन के किनारे स्थित छठ घाटों के पास विशेष ध्यान रखकर रेल की गति को नियंत्रित करते हुए और हॉर्न बजाते हुए ट्रेन संचालित करने का निर्देश दिया गया.

रेलवे परिसर में आवारा पशुओं के आने पर उसे जिला पशुपालन पदाधिकारी के अधीन संचालित पशु गृह में रखवाना सुनिश्चित करने को कहा गया. कई बार आवारा पशुओं एवं रात में नीलगाय के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. रेलवे परिसर में सीसीटीवी कैमरा चालू स्थिति में हो यह सुनिश्चित करने को कहा गया. रेलवे पुल पर लोगों के पैदल चलने की मनाही होगी. वहां पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त करने को कहा गया.

इसे भी पढ़ें: Aurangabad: अचानक एसआई के सीने में उठा दर्द, अस्पताल जाते-जाते मौत, पसरा मातम

Bihar Special train: दीपावली और छठ पर रेलवे ने चलाई चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें समय और रूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >