हाजीपुर में 11 जुलाई को ट्रैफिक अलर्ट, सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर कई सड़कें रहेंगी बंद, प्रशासन ने जारी किया ये रूट प्लान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 11 जुलाई को हाजीपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है.

Samrat Choudhary Hajipur Visit 2026 : हाजीपुर में 11 जुलाई को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है. कार्यक्रम के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी, जबकि अक्षयवट राय स्टेडियम में हेलिपैड भी तैयार किया गया है.

गांधी चौक से राजेंद्र चौक तक रहेगा नो व्हीकल जोन

जिला प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार गांधी चौक से राजेंद्र चौक तक किसी भी प्रकार के वाहन के परिचालन की अनुमति नहीं होगी. लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग की जगह वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.

इन मार्गों पर भी रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

रामाशीष चौक से गांधी चौक तक चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन रामाशीष चौक से अंजारपीर होते हुए गांधी चौक-भंवरिया मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे.

समाहरणालय और स्टेडियम के पास नो पार्किंग

समाहरणालय के मुख्य द्वार और अक्षयवट राय स्टेडियम परिसर को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है. इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.

हेलिपैड तैयार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अक्षयवट राय स्टेडियम में हेलिपैड तैयार किया गया है. पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विशेष सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं.

डीएम, एसपी और विधायक ने किया निरीक्षण

दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम वर्षा सिंह, एसपी शुभांक मिश्रा, विधायक अवधेश सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टेडियम और अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया.

Also Read : वैशाली में जमीन विवाद में भिड़े दो सगे भाई, शराब के नशे में हंगामा करते पुलिस ने किया गिरफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >