लालगंज में साइकिल से तरबूज लेकर घर जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
Copied link
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
लालगंज से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट
लालगंज (वैशाली). लालगंज थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग लालगंज हाजीपुर के पॉझियां में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ने बाजार से तरबूज खरीद कर साइकिल से घर जा रहे युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के एकबरपुर गांव निवासी अजय राय के रूप में हुई है.घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आक्रोशित लोगों ने गिट्टी लेकर भाग रहे ट्रेक्टर को पकड़कर लिया, हालांकि ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग गया. इससे आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. घटना की सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार दल बल के सांथ पहुंचे और परिजन व आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित लोग दोषी की गिरफ्तारी वरीय पुलिस प्रसाशन को घटनास्थल पर बुलाने व मुआवजे की मांग पर डटे रहे. वहीं, बीच सड़क पर शव से लिपटकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है. परिजनों का का कहना था कि मृतक छोटे छोटे तीन बेटियां है उनका जीवन यापन कैसे होगा. जानकारी के अनुसार, बढ़वार की सुबह 11 बजे भगवानपुर थाना क्षेत्र की अनवरपुर पंचायत के एकबरपुर गांव निवास 42 वर्षीय व्यक्ति अजय राय साइकिल से तरबूज लेकर लालगंज की तरफ आ रहा था. तभी लालगंज की तरफ से जा रही गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल में धक्का मार दिया. इससे साइकिल सवार अजय राय की घटनास्थल पर मौत हो गयी. सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. इस दौरान कई एबुलेंस भी लाइन में लगकर घंटों जाम खुलने का इंतजार करती रहीं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.