हाजीपुर : महुआ SBI के बाहर महिला से 48 हजार की चोरी, बेटे के साथ लौटते समय बाइक की डिक्की साफ

Mahua SBI Bank Theft : महुआ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 48 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला चोरी का शिकार हो गई. बैंक के पास ही पानी खरीदने के दौरान...

Mahua SBI Bank Theft : महुआ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 4डिक्की से नकदी लेकर फरार हुए8 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला चोरी का शिकार हो गई. बैंक के पास ही पानी खरीदने के दौरान बदमाश बाइक की डिक्की से रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बैंक से पैसे निकालने के बाद हुई वारदात

जानकारी अनुसार, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अपराह्न एक महिला बैंक से नकदी निकालकर अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान बैंक के समीप चोरों ने मौका पाकर बाइक की डिक्की में रखे 48 हजार रुपये चोरी कर लिए.

महिला समूह की राशि निकालकर लौट रही थीं पीड़िता

जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी जगदीश साह की पत्नी आशा देवी ने भारतीय स्टेट बैंक, महुआ से अपने खाते में महिला समूह की ओर से भेजे गए 48 हजार रुपये निकाले थे. राशि निकालने के बाद वह अपने बेटे अरुण कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं.

पानी खरीदने के दौरान चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

रास्ते में बेटे को बुखार महसूस होने पर आशा देवी बैंक के पास एक दुकान पर पानी की बोतल खरीदने के लिए रुकीं. इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान पर सामान लेने के बहाने पहुंचे. बदमाशों ने बाइक की डिक्की में रखे 48 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए.

पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़िता ने महुआ थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

बैंक ग्राहकों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

महुआ के विभिन्न बैंक परिसरों और बैंक से बाहर निकलने वाले ग्राहकों को बदमाश लगातार निशाना बना रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर बैंक ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.

Also Read : वैशाली में पीएमएफएमई योजना पर कार्यशाला, केला प्रसंस्करण आधारित उद्यमों से रोजगार बढ़ाने पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >