हाजीपुर में दो बाइकों की भिडंत, एक की मौत तीन गंभीर, एक ही बाइक पर सवार थे चारों किशोर

वैशाली के बिदुपुर में सड़क हादसे ने मातम फैला दिया. दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक किशोर की जान चली गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. लहेरिया कट मारने के प्रयास में हुआ यह हादसा, जिसने कई परिवारों को झकझोर दिया.

Hajipur Road Accident : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग स्थित बुलनसराय मिडिल स्कूल के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को आनन-फानन में बिदुपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक किशोर को मृत घोषित कर दिया. तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया.

बरांटी निवासी था चंद्रमणि, लहेरिया कट मारने के दौरान हादसा

मृतक की पहचान बरांटी थाना क्षेत्र के बरांटी गांव निवासी धनंजय राय के 14 वर्षीय पुत्र चंद्रमणि कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, चारों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर लहेरिया कट मारते हुए जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए.

गंभीर रूप से घालयों को रेफर किया

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बिदुपुर सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने चंद्रमणि कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल संदीप कुमार (16), प्रियांशु कुमार (16) और आशिक कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया.

सीएचसी में जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

क्षतिग्रस्त बाइक जब्त, दूसरा सवार फरार

घटना की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. हादसे में शामिल दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सड़क हादसे में चार युवक घायल हुए थे, जिनमें एक किशोर की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की ओर से अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें : पटना: आदिलपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान तीन किशोर डूबे, एक का शव मिला, दो लापता



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >