हाजीपुर में तीज पर महिलाओं के लिए खास ऑफर, मुफ्त मेहंदी के साथ ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 7% छूट

हरतालिका तीज के अवसर पर हाजीपुर के न्यू सोनी अलंकार ज्वेलर्स महिलाओं के लिए खास ऑफर्स लेकर आए हैं. प्रतिष्ठान में मुफ्त मेहंदी लगाने की सुविधा के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 7% की फ्लैट छूट दी जा रही है.

Hartalika Teej Offer : हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं के बीच खरीदारी का उत्साह देखते हुए शहर के सुभाष चौक स्थित न्यू सोनी अलंकार ज्वेलर्स की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है. हाजीपुर में तीज के अवसर पर प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए फ्री मेहंदी लगाने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. इसके साथ ही आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में सात प्रतिशत की फ्लैट छूट देने की घोषणा की गयी है.

दुकान के मालिक रवि कुमार ने बताया कि तीज महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. प्रतिष्ठान में आने वाली महिलाएं तीज के अवसर पर निःशुल्क मेहंदी लगवा रही हैं.

उन्होंने बताया कि महिलाओं को सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में सात प्रतिशत की फ्लैट छूट का लाभ भी मिलेगा.

तीज को लेकर महिलाओं में खरीदारी का उत्साह

रवि कुमार ने बताया कि तीज को लेकर महिलाओं में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह रहता है. इसी उत्साह को देखते हुए न्यू सोनी अलंकार ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए इस विशेष योजना की शुरुआत की गयी है.

उनका कहना है कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और आकर्षक आभूषण उपलब्ध हैं. तीज के मौके पर शुरू की गयी इस विशेष पहल को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है.

हाजीपुर में हरतालिका तीज की रौनक, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, जानें शिव-पार्वती पूजन का सही समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >