वैशाली महिला महाविद्यालय में शिक्षकों-कर्मियों की बैठक, विश्वविद्यालय अधिनियम में बदलाव का किया विरोध

वैशाली महिला महाविद्यालय में शिक्षकों व कर्मियों की बैठक हुई, जहाँ बिहार सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियम में बदलाव कर स्वायत्तता खत्म करने के प्रयास का कड़ा विरोध किया गया. प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई.

Hajipur News: स्थानीय वैशाली महिला महाविद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविशंकर सिंह तथा बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संरक्षक प्रो. नवल किशोर शर्मा ने की.

विश्वविद्यालय की स्वायत्तता खत्म करने का आरोप

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार विश्वविद्यालय अधिनियम में बदलाव कर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता समाप्त करना चाहती है. उनका आरोप था कि सभी अंगीभूत महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों से अलग कर सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण में लाने की तैयारी की जा रही है.

राज्यभर में जारी है विरोध

बैठक में कहा गया कि प्रस्तावित बदलाव के विरोध में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक एवं कर्मचारी पहले से ही आंदोलनरत हैं. वक्ताओं ने इसे उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर विषय बताते हुए व्यापक विरोध की आवश्यकता पर बल दिया.

अधिनियम के खिलाफ संघर्ष का निर्णय

प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह, शिक्षक संघ की संयुक्त सचिव डॉ. कंचन कुमारी सहित अन्य प्राध्यापकों और कर्मियों ने भी अपने विचार रखे. सभी ने एक स्वर में प्रस्तावित अधिनियम का विरोध करते हुए इसके खिलाफ संगठित आंदोलन चलाने का निर्णय लिया.

देवचंद महाविद्यालय में होगी अगली बैठक

बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संरक्षक प्रो. नवल किशोर शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को हाजीपुर स्थित देवचंद महाविद्यालय में शिक्षकों और कर्मियों की बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >