महनार राजकीय मध्य विद्यालय महनार बालक में गुरुवार की दोपहर लंच के दौरान सातवीं कक्षा के छात्र विद्यालय के छत से गिरकर घायल हो गया. हादसे में छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा सिर में गंभीर चोट लगी है. घायल छात्र की पहचान महनार नगर वार्ड 16 निवासी अखिलेश साह के पुत्र देवराज कुमार के रूप में हुई है. छात्रों ने बताया कि देवराज लंच के समय छत के किनारे खेल रहा था. सीढ़ी से उतरने के दौरान देवराज का पै गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने छात्र को तत्काल महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया . महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिन्हा ने बताया कि छात्र के सिर में चोट लगी है और हाथ में फ्रैक्चर है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय वह बालक उच्च विद्यालय में वरीय पदाधिकारी की बैठक में शामिल थे.
हाजीपुर: राजकीय मध्य विद्यालय महनार बालक में छात्र छत से गिरकर घायल, रेफर किया

महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल छात्र व परिजन | Prabhat Khabar Network
Copied link
महनार के राजकीय मध्य विद्यालय में गुरुवार को एक दुखद घटना हुई. सातवीं कक्षा का छात्र खेलते समय छत से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ फ्रैक्चर हो गया. छात्र को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हाजीपुर रेफर कर दिया गया है.