वैशाली में स्कूलों और मॉल में पहुंची फायर ब्रिगेड, लाइव डेमो से सिखाए आग से बचाव के तरीके

महनार अग्निशमन विभाग ने वैशाली के स्कूलों और सिटीकार्ट मॉल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. आग लगने पर बचाव के व्यावहारिक तरीके और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का लाइव डेमो दिया गया.

Mahnar Fire Safety Awareness Campaign : वैशाली में आग लगने की घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महनार अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और थाना मोड़ स्थित सिटीकार्ट मॉल में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए गए तथा अग्निशमन यंत्रों का लाइव प्रदर्शन किया गया.

Vaishali News : फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का दिया गया प्रशिक्षण

अभियान का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह और सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. टीम ने लोगों को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय शांत रहकर सुरक्षित निकासी कैसे सुनिश्चित की जाए. साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का लाइव डेमो देकर शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की तकनीक भी सिखाई गई.

लापरवाही बनती है बड़ी दुर्घटनाओं की वजह

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अधिकांश अग्नि दुर्घटनाएं सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण होती हैं. यदि समय रहते सतर्कता बरती जाए और अग्निशमन उपकरणों का सही उपयोग किया जाए तो कई बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है.

संस्थानों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील

अग्निशमन विभाग ने सभी विद्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य संस्थानों से अपील की कि वे अपने यहां अग्निशमन यंत्र हमेशा क्रियाशील रखें, नियमित रूप से उनकी जांच कराएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, मॉल कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul Ray

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >