hajipur news. आत्मविश्वास बढ़ाता है खेलकूद : जिलाधिकारी

शहर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में वैशाली जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला सह अंतर विद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन डीएम यशपाल मीणा ने किया

हाजीपुर. शहर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में वैशाली जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला सह अंतर विद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन डीएम यशपाल मीणा ने सोमवार को किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. खेलकूद मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाता है. इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मन भी प्रसन्न होता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव अधिक है, इसलिए अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे खेलकूद में भी भाग लें. डीएम ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. खेल निदेशालय के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं. पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरियां भी मिल रही हैं. डीएम ने युवा खिलाड़ियों से पढ़ाई और खेलकूद के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी ख्याल रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सफलता मिलने के बाद भी विनम्र बने रहें और जीवन में अहंकार को स्थान न दें. इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक और खिलाड़ी मौजूद थे. जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जयप्रकाश ने डीएम को युवा खिलाड़ियों से परिचित करवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >