hajipur news. पिछले चुनाव में कुछ सीटें बेइमानी से हरायी गयीं : मीसा भारती

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तेजस्वी यादव के समर्थन में मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद बहन मीसा भारती ने जनसंपर्क किया

राघोपुर. राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तेजस्वी यादव के समर्थन में मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद बहन मीसा भारती ने जनसंपर्क किया. शुक्रवार को इन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव के विधानसभा क्षेत्र के सरायपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान इन्होंने घर घर जाकर लोगों से तेजस्वी यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इन्होंने सरायपुर पंचायत के छौकिया, लिटियाही, दिवानटोक गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. सरायपुर मुखिया प्रतिनिधि कंचन कुमार एवं तेरसिया मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय ने फुल माला एवं अंगवस्त्र से इन्हें स्वागत किया. इस दौरा मीसा भारती ने कहा कि राघोपुर के लोग विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनते हैं. राघोपुर तेजस्वी मय हो चुका है. राघोपुर रोड शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से तेजस्वी यादव के बाढ़ में नहीं आने की शिकायत पर मीसा भारती ने कहा कि हम तो क्षेत्र में घूम रहे हैं ऐसी कोई शिकायत नहीं है. इतने खराब मौसम में भी महिला, बुजुर्ग, नौजवान अपने-अपने घर से निकलकर तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दे रहे हैं. राघोपुर की चिंता हम लोग और तेजस्वी को नहीं है, क्योंकि राघोपुर की जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनने जा रही है. महुआ में तेज प्रताप के विधानसभा में प्रचार करने जाने के सवाल पर इन्होंने कहा कि दो अलग-अलग दल हैं, भाई दूसरे दल से लड़ रहा है. मैं राष्ट्रीय जनता दल में हूं. लेकिन सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता. दोनों भाई चुनाव लड़ रहे हैं, दोनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं. क्योंकि मैं राष्ट्रीय जनता दल की सांसद हूं. मेरा वहां जाना उचित नहीं है. लेकिन दोनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं हैं. मीसा भारती ने कहा कि मोदी जी और नीतीश चाचा बताइए 10 हजार रुपए में महिला कौन सा रोजगार करेगी. 10 हजार रुपए में तो बकरी भी नहीं मिलता है. इन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में बेईमानी से कुछ सीट पर हराया गया. लेकिन इस बार युवा बूथ पर तैनात रहेंगे. मीसा भारती ने कहा कि बिहार के नौजवान भाइयों के लिए हम लोगों के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है वैसे परिवार को चिन्हित करके सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे. गैस सिलेंडर 500 में देने का काम किया जाएगा. दिन भर हल्की बारिश के बीच भी मीसा भारती ने सरायपुर पंचायत के छौकिया, लिटियाही, दिवानटोक गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान विनोद श्रीवास्तव, संजय पटेल, संतोष कुमार, जीतेन्द्र कुमार, अभिमन्यु, राकेश रमन चौबे, राजू राय, संजय कुमार उप मुखिया, नागेंद्र राय, वकील राय, अनिल राय सहित राज कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >