hajipur news. चोरी के सामान व नकद के साथ पॉकेटमार गिरोह की सात महिलाएं गिरफ्तार

हाजीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान सात महिला चोरों को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया है

हाजीपुर. हाजीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान सात महिला चोरों को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया है. पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी के सामान एवं नकद रुपए तथा पाकेटमारी करने वाली ब्लेड बरामद किया है.इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक साकेत कुमार ने बताया कि गुरुवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, सोनपुर अमिताभ के निर्देश पर ऑपरेश यात्री सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ द्वारा सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2- 3 पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज के पास जांच टीम के पदाधिकारियों ने संदिग्ध स्थिति में सात महिलाओं को भागते हुए देखा. शक के आधार पर पुलिस ने महिलाओं को रोक कर पूछताछ कर ही रही थी तभी एक यात्री उत्तरप्रदेश के कुशीनगर निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस के पास पहुंच कर महिलाओं पर पत्नी के बैग से पांच हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान चुराने का आरोप लगाया. यात्री की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ करने पर महिलाओं ने चोरी की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी का पांच हजार रुपये, अतिरिक्त 1500 रुपये, अन्य सामान, कटर और ब्लेड बरामद किया. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी महिलाओं को राजकीय रेल पुलिस को सौंप दिया गया. इस मामले में पीड़ित यात्री की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी चोर को जेल भेज दिया गया है.

ये हुईं गिरफ्तार

रिंकू देवी, पति- शेर सिंह, ग्राम- बिहिया धरहरा, थाना- साहेब टोला, जिला- आरा

आभा कुमारी, पिता- भैरो सिंह, ग्राम- बिहिया धरहरा, थाना- साहेब टोला, जिला- आरा

कंचन देवी, पति- मिंटू कुमार, ग्राम- बिहिया धरहरा, थाना- साहेब टोला, जिला- आरा

मंजनी देवी, पति- लखी शर्मा, ग्राम- सरैयां, थाना- डुमरांव, जिला- बक्सर

अनुपा देवी, पति- टेंपो सिंह, ग्राम- सरैयां, थाना- डुमरांव, जिला- बक्सर

रूपाली देवी, पति- शरद, ग्राम- सरैयां, थाना- डुमरांव, जिला- बक्सर

भाकुर देवी, पति- ननजी खरवार, ग्राम- सरैयां, थाना- डुमरांव, जिला- बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >