Hajipur News : गोरौल में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला समेत सात लोग घायल

गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल बाजार में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. मौके पर जुटे लोगों ने आ���न-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए गोरौल पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

हाजीपुर. गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल बाजार में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए गोरौल पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल के परिजनों ने सभी को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जानकारी के अनुसार गोरौल बाजार निवासी राजेश कुमार एवं सोनेलाल महतो के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था. शनिवार को दाेनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान दाेनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में गोरौल बाजार निवासी एक पक्ष के राकेश कुमार, सविता देवी, उमेश साह, गणेश साह, शोभा देवी,सुधा देवी तथा रमेश साह गंभीर रूप से घायल हो गये. आराेप है कि मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं पर गर्म तेल छिड़क दिया. सदर अस्पताल में भर्ती घायल महिला सविता देवी ने आराेप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने लगे. इसका विरोध करने पर सोनेलाल महतो के पक्ष के 20 से 25 की संख्या में लोग आए तथा सभी को मारपीट कर घायल कर दिया. महिला ने मारपीट के दौरान सोने का चेन छिनने का आरोप लगाया है.

मारपीट में पूर्व पंचायत समिति सदस्य समेत आठ जख्मी

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल बाजार में जमीन विवाद को शनिवार को जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में आठ लोग जख्मी हो गये. मारपीट की इस घटना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां से प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गोरौल बाजार निवासी उमेश साह मिठाई की दुकान चलाता है. उसी के सटे पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी भी जेनरल स्टोर चलाती हैं. दोनों का घर भी आसपास है और दुकान भी सटी है. यह पूरा विवाद जमीन को लेकर हुआ है.

पूर्व में जमीन विवाद में हो चुकी है पंचायत

हालांकि इसी को लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग जख्मी हो गये हैं. सभी का इलाज कराया गया है. अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. मारपीट में लगभग आठ लोग जख्मी हैं. सात लोगों को रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >