वैशाली: महुआ एसडीपीओ ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों को अनुशासन और तत्परता का दिया संदेश

महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने जवानों की कार्यक्षमता, अनुशासन और तत्परता का बारीकी से आकलन किया.

Hajipur News: महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने मंगलवार सुबह पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और तत्परता का बारीकी से आकलन किया गया.

निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने जवानों के टर्नआउट, वर्दी की सुसज्जता तथा शारीरिक दक्षता का जायजा लिया. इसके साथ ही अनुशासन, प्रतिबद्धता और कमांड पालन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई.

नियमित प्रशिक्षण और फिटनेस पर दिया जोर

इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहना आवश्यक है. इसके लिए नियमित परेड, शारीरिक अभ्यास और हथियारों के प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया गया.

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी जवानों को आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया.

साफ-सफाई और शस्त्रों के रख-रखाव की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, शस्त्रों के रख-रखाव तथा दैनिक ड्यूटी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों ने आवश्यक कमियों को दूर करने और विभागीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए.

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस बल की दक्षता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के नियमित निरीक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek Kumar

Published by: Nikhil Anurag

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >