hajipur news. एसडीओ ने की महनार महोत्सव की तैयारी की समीक्षा

आठ और नौ मार्च को बालक उच्च विद्यालय महनार के परिसर में होगा आयोजन, बैठक के दौरान महोत्सव में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति, कलाकारों के आवास, पार्किंग व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

महनार. महनार अनुमंडल सभागार में बुधवार को हुई बैठक में आठ और नौ मार्च को आयोजित होने वाले महनार महोत्सव 2025 की तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ नीरज कुमार ने महोत्सव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों से उनकी राय जानी. उन्होंने बताया कि यह महोत्सव बालक उच्च विद्यालय महनार के परिसर में आयोजित होगा, जहां कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी. बैठक के दौरान महोत्सव में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति, कलाकारों के आवास, पार्किंग व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. एसडीओ ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की और अन्य तैयारियों पर भी विस्तार से बातचीत की बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ पूजा राय, जिला पार्षद मणींद्रनाथ सिंह, नगर परिषद सभापति रमेश राय, प्रखंड प्रमुख नेहा कुमारी के अलावा धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धीरू भाई, मनोज कुमार मेहता, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राकेश रंजन सिंह गुड्डू, मदन राय, नंदेश्वर मिश्र, मोहन मिश्र, ईश्वरचंद सिन्हा, विजय शर्मा, सुनील शर्मा, जाया कामरान, मिथिलेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, अविनाश कुमार राय, ध्रुव कुमार सिंह, गणेश सिंह, पवन कुमार झा, श्याम बाबू शाह, राम स्वार्थ सिंह, उपेंद्र सिंह आजाद, बटेश्वर राय, बीडी साहनी, रवि कुमार सिंह, सुधांशु कुमार चक्रवर्ती, राजेश कुमार, सिंगेश्वर सिंह, अरविंद कुमार विप्लवी और मनोहर कुमार आदि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >