Satyendra Narayan Sinha Birth Anniversary : वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड स्थित जगन्नाथ बसंत ठाकुरबाड़ी परिसर में सोमवार को अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 109वीं जयंती श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई. कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
पूर्व राज्यपाल ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यपाल निखिल नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.
शिक्षा और जनसेवा में योगदान को किया याद
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा का शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया. उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए.
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राकेश कुमार उर्फ पप्पू, प्राचार्य विनोद कुमार सिंह, प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. हरिकिशोर सिंह, प्रो. अरुण सिंह, राजीव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजेश रंजन उर्फ पप्पू सिंह, प्रो. ध्रुव सिंह, बबलू सिंह, मनोज कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, अजय कुमार सिंह उर्फ कन्हाई, अवधेश सिंह, लोजपा नेता अवधेश सिंह, अश्विनी कुमार, मनोज सिंह सहित कई शिक्षक, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर
