वैशाली: जंदाहा थाना के पीटीसी संजीत कुमार बने सहायक अवर निरीक्षक, थानाध्यक्ष ने लगाया स्टार

जंदाहा थाना में कार्यरत संजीत कुमार को विभागीय प्रोन्नति देकर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है. इस अवसर पर थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने उन्हें स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.

Hajipur News: जंदाहा थाना में पीटीसी के पद पर कार्यरत संजीत कुमार को विभागीय प्रोन्नति देकर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बनाए जाने पर मंगलवार की शाम जंदाहा थाना परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने उन्हें स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

समारोह के दौरान थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने संजीत कुमार को सहायक अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्राप्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि विभाग द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि प्रोन्नति किसी भी कर्मी के उत्कृष्ट कार्य और समर्पण का सम्मान होती है, जिसे बनाए रखना और भी बड़ी जिम्मेदारी है.

नई जिम्मेदारी के लिए दी गई शुभकामनाएं

थानाध्यक्ष ने संजीत कुमार से पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपील की. वहीं, उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.

इस अवसर पर थाना के अवर निरीक्षक जनार्दन राय, हरे शंकर राम, राम आशीष पासवान, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार पुरी, बलराम राजवंशी, पुलिसकर्मी संजय कुमार, राम लगन पासवान, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, धीरज कुमार सहित शिशिर समीर, यशवंत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, धर्मेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar choudhary

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >