वैशाली के पटेढ़ी बेलसर में 20 सूत्री समिति की बैठक, योजनाओं में देरी पर सदस्यों ने जतायी नाराजगी

पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में कई विभागों की कार्यप्रणाली पर सदस्यों ने असंतोष जताया. खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना और जन वितरण प्रणाली जैसी योजनाओं में लाभ लाभार्थियों तक समय पर न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की गई.

Development Schemes Progress: पटेढ़ी बेलसर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद ने की. बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति और आमजन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गयी. इस दौरान सदस्यों ने कई विभागों के कामकाज पर असंतोष जताते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की.

कई योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी

बैठक में विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी और पशुपालन विभाग से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी. सदस्यों ने कहा कि कई योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है. इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बीस सूत्री अध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. कार्यों में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन है. उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए. इसके लिए सभी विभागों को अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी.

कई विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान बिजली व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों, जीविका की गतिविधियों, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों और पशुपालन विभाग से संबंधित मामलों की जानकारी ली गयी. सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की.

ये रहे मौजूद

बैठक में राजस्व अधिकारी रामेश्वर सिंह, बीएओ वीरेंद्र पासवान, सीडीपीओ श्वेता प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सिंह, मुखिया प्रतिभा देवी, बलिराम कुमार सिंह, महेश शाह, मिथिलेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय पटेल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >