वैशाली के राजापाकर में ट्रक की ठोकर से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर चार घंटे सड़क जाम

Road Accident Vaishali: हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया.

Road Accident Vaishali: राजापाकर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग स्थित जाफरपट्टी गांव में डैनी पुल के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सहदेई थाना क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया गांव निवासी स्व. पुनीत राय के 42 वर्षीय पुत्र सोहन राय के रूप में हुई है.

घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया. लोगों ने घटना की सूचना राजापाकर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया. हालांकि, घटना से आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया और घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

मजदूरी कर घर लौट रहा था अधेड़

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोहन राय हाजीपुर में मजदूरी करता था. बुधवार की सुबह वह सवारी गाड़ी से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इसी दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा. लोगों ने पीछा कर ट्रक और चालक को पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौड़ी शंकर बैठा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया.

मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे सड़क जाम

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर वाहन खड़े कर जाम कर दिया. लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. लोगों के आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष ने आसपास के अन्य थानों से भी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया.

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगों को समझाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए और सड़क जाम समाप्त किया गया.

जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष गौड़ी शंकर बैठा ने बताया कि डैनी पुल के पास ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >