राघोपुर सिक्सलेन पुल पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर धड़ से अलग; हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में सिक्सलेन पुल पर एक अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है. सिर धड़ से अलग था, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Raghopur Six Lane Bridge: रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्सलेन पुल पर सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव पुल के पाया नंबर-56 के पास नग्न अवस्था में बरामद किया गया. शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था. उसका सिर धड़ से अलग था, जबकि हाथ-पैर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

राहगीरों ने पुल पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना रुस्तमपुर थाना पुलिस को दी गयी. शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की.

प्रथम दृष्टया वाहन से कुचले जाने जैसा प्रतीत हो रहा शव

रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव किसी अधेड़ उम्र के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है. शव की स्थिति देखकर गाड़ी से कुचले जाने की आशंका लग रही है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या हत्या के बाद शव को पुल पर लाकर फेंका गया है.

आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >