सहायक प्रोफेसर बनने पर संजीत कुमार का सम्मान, शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

महुआ के कढ़निया में रविदास संरक्षक दल ने सहायक प्रोफेसर बने संजीत कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

Sanjeet Kumar, Assistant Professor : महुआ प्रखंड क्षेत्र के कढ़निया में रविवार को रविदास संरक्षक दल की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता द्रवेश्वर राम रमण उर्फ रमण आजाद ने की, जबकि संचालन सोनेलाल राम ने किया. बैठक में रविदास समुदाय की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए विकास और उत्थान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

सहायक प्रोफेसर बनने पर संजीत का सम्मान

अंबेडकर चौक स्थित रमण आजाद कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवानपुर प्रखंड के बोअरिया निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र संजीत कुमार के सहायक प्रोफेसर बनने पर खुशी जतायी गयी. इस दौरान बुके देकर और शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया.

14 साल SBI में नौकरी के साथ जारी रखी पढ़ाई

प्रो संजीत कुमार ने बताया कि वे पिछले 14 वर्षों से एसबीआई में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखी और अब पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा स्थित आरडीएम सिरिसिया कॉलेज में सहायक प्रोफेसर बने हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगे और वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी बनकर देश, गांव और समाज की सेवा करना चाहते हैं.

युवाओं से शिक्षा पर मेहनत करने की अपील

संजीत कुमार ने युवा पीढ़ी से पढ़ाई में मेहनत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि अभी से भविष्य को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी गयी तो बाद में पछताना पड़ सकता है.

शिक्षा की कमी को बताया विकास में बाधक

रमण आजाद ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी रविदास समुदाय के लोग विकास से काफी दूर हैं. इसका मुख्य कारण शिक्षा की कमी है. उन्होंने बच्चों को शिक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया. मौके पर प्रो लक्ष्मण राम, विजय रौशन, विशुन देव राम, रामदास राम, गौतम कुमार, सन्नी कुमार, चंदन कुमार, सुरेश दास सहित अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >