समता कॉलेज से सेवानिवृत्त होने पर प्रो उपेंद्र कुशवाहा को दी गयी विदाई

जंदाहा के मुनेश्वर सिंह मुनेश्वरी समता महाविद्यालय के प्रोफेसर सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

जंदाहा.

जंदाहा के मुनेश्वर सिंह मुनेश्वरी समता महाविद्यालय के प्रोफेसर सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर चंद्रशेखर कुशवाहा ने किया. समारोह में प्रोफेसर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रिटायर होने का अर्थ केवल काम से मुक्ति नहीं होता, बल्कि यह जीवनरूपी वाहन में दूसरा टायर लगाकर उसे और तेज गति से चलाने जैसा है. कहा कि इस महाविद्यालय के प्रति उनका दायित्व हमेशा रहेगा. ऐसे अवसरों पर हमें अपने पूर्वजों को याद करना चाहिए. मेरे पूर्वजों ने तिनका-तिनका जोड़कर इस महाविद्यालय की स्थापना की थी. वे शिक्षा की महत्ता को समझते थे, और उसी सोच का परिणाम है कि इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना हुई. इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

मुखिया ने डीएम व डीडीसी से की मनरेगा लेखापाल की शिकायत

सहदेई बुजुर्ग.

प्रखंड क्षेत्र की सुल्तानपुर पंचायत की मुखिया जानती देवी ने डीएम व डीडीसी से सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में कार्यरत मनरेगा लेखपाल की शिकायत की है. डीएम व डीडीसी को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि लेखापाल कुछ प्रतिनिधियों के बहकावे में आकर हमारे पंचायत के कार्य पूर्ण होने के बाद तथा पंचायत से पत्र निर्गत किए जाने के बावजूद मजदूरों का भुगतान नहीं करते हैं. वह टालमटोल की नीति अपनाते हैं, जिससे मजदूरों के बीच असंतोष फैल रहा है. कहा गया है कि उनके द्वारा पत्र संख्या 84/289/2024 के माध्यम से पहले भी शिकायत की गई थी, जिसमें आग्रह किया गया था कि उक्त लेखपाल, जो प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, को हटाया जाए तथा उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त किया जाए, ताकि पंचायत में कार्य सुचारू रूप से चल सके. आरोप है कि लेखापाल से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बार-बार बंद बताया जाता है, और कार्यालय में जाने के बाद वह बात करने से इनकार कर देते हैं तथा मनरेगा पदाधिकारी से संपर्क करने को कहते हैं. वहीं मनरेगा पदाधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई शिकायत उनके संज्ञान में आती है, तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >