Hajipur News : करताहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुरमिया स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप से कंटेनर पर लदी 27 लाख रुपये मूल्य का विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है. बरामद शराब और आरोपित को थाना पर लाकर पूछताछ के बाद पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है. इस संबंध में सोमवार को करताहा थाना परिसर में लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. शुक्रवार को तकरीबन 3 बजे रात्रि में पटना एसटीएफ द्वारा करताहा थाना को सूचना दी गई कि कर्नाटक का एक कंटेनर थोड़ी देर में थाना क्षेत्र के गुरमिया स्थित एक ईंट भट्ठा पर पहुचने वाला है, जिसमे काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी हुई है. यह शराब घटारो गांव के विपिन सिंह एवं उनके अन्य साथी द्वारा मंगाई जा रही है. एसटीएफ ने करताहा थाना को बताया कि विपिन सिंह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के साथ ईंट भट्ठा पर पहुंचे हुए है. मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में चरस रखा हुआ है. जिसके बाद करताहा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने एसपी को सारी घटना के बारे में अवगत कराया. एसपी द्वारा एसटीएफ पटना और करताहा थाना की विशेष टीम गठित की गई. जिसके बाद सुबह चार बजे गुरमिया ईंट भट्ठा पर टीम पहुंची. पुलिस टीम को देख कर चार पांच व्यक्ति वहां से भागने लगे. जिसमें से पुलिस ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति से नाम पूछा गया तो वो अपना नाम विपिन सिंह ग्राम घटारो थाना करताहा बताया. वही विपिन सिंह के निशानदेही पर कंचनपुर धनुषी का रौशन राय का नाम बताया गया. मजिस्ट्रेट के समक्ष विपिन सिंह के मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से एक पॉलिथीन में रखा गया चरस बरामद हुआ, जिसका एक किलो 35 ग्राम पाया गया. इसके बाद कंटेनर की तलाशी ली गई. कंटेनर में अलग- अलग ब्रांड का 2740.805 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद हुआ. बरामद अंग्रेजी शराब, चरस, बुलेट मोटरसाइकिल एवं कंटेनर को विधिवत जब्त किया गया. वही कंटेनर मालिक एवं चालक फरार है. आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित विपिन सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विपिन कुमार पर लालगंज, करताहां एवं अन्य थानों में कई मामले दर्ज है.
पुलिस ने कंटेनर पर लदा 27 लाख रुपये मूल्य के विदेशी शराब के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
लालगंज पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक कंटेनर से 27 लाख रुपये की विदेशी शराब और एक किलो चरस बरामद की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने कंटेनर पर लदा 27 लाख रुपये मूल्य के विदेशी शराब के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार