Hajipue News : अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के परिसर में विभिन्न खेलों में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

राजापाकर. राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के परिसर में विभिन्न खेलों में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इंटरनेशनल कराटे चैंपियन कोलकाता में आयोजित भारत, नेपाल, मलेशिया, चीन के बीच आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मदारपुर ग्राम निवासी प्रिंस कुमार द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें सम्मानित किया गया. वहीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पायल कुमारी को भी सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को शाल एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने और मंच संचालन सुनील कुमार सिन्हा ने किया. इस मौके पर उपस्थित अर्जुन सिंह, राम प्रसाद राय, रणजीत कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, अशोक प्रसाद, मुकेश पासवान, राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद यादव आदि लोगों ने भी दोनों खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की एवं शाल देकर एवं माला पहनकर भव्य स्वागत किया. इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण, बुद्धिजीवी, शिक्षा प्रेमी, खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >