Hajipur ICHR JRF : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के पीजी इतिहास विभाग के शोधार्थी पिंटू कुमार को भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर), नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए आईसीएचआर-जेआरएफ (Junior Research Fellowship) प्रदान की गई है. इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
'बिहार में खेल : 20वीं सदी का सफरनामा' विषय पर कर रहे शोध
पिंटू कुमार पैट-2021 के शोध छात्र हैं और वर्तमान में 'बिहार में खेल : 20वीं सदी का सफरनामा' विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं. उनकी शोध निर्देशिका डॉ. अमृता कुमारी ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह फेलोशिप उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और निरंतर लगन का परिणाम है.
हाल ही में यूजीसी नेट भी किया है उत्तीर्ण
पिंटू कुमार ने हाल ही में यूजीसी नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया है. इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी
