18 मई से ली जायेगी पीजी फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.

छपरा.

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-24 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से प्रारंभ होगी. विश्वविद्यालय के वेबसाइट तथा सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के अंतर्गत संचालित 17 पीजी विभागों में परीक्षा का शेड्यूल प्रकाशित कर दिया गया है. मुख्य विषयों की परीक्षा 18 से 20 मई तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा के लिए पीजी के सभी 17 विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, कॉमर्स, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र तथा हिंदी को रखा गया है. जबकि ग्रुप बी में गणित, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जूलॉजी, बॉटनी, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान तथा भूगोल शामिल है. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जायेगी. मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू होने से पहले 12 से 15 मई के बीच सम्बंधित पीजी विभागों में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसका शेड्यूल भी विभाग स्तर पर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सारण जिला के परीक्षार्थियों का केंद्र विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. वहीं गोपालगंज तथा सीवान के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान को बनाया गया है. 10 मई के बाद परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. यह है फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल: विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पीजी फोर्थ सेमेस्टर के अंतर्गत मुख्य विषयों की परीक्षा 18, 19 तथा 20 मई को दो पालियों में होगी. 18 मई को पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल विषयों के जीइ का पेपर आयोजित होगा. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी में शामिल विषयों के जीइ का पेपर लिया जायेगा. 19 मई को पहली पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत इसी-1 तथा दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत शामिल विषयों के इसी-1 का पेपर होगा. वहीं 20 मई को पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल विषयों के अंतर्गत इसी-2 तथा दूसरी पाली में ग्रुप भी में शामिल विषयों के अंतर्गत इसी-2 का पेपर लिया जायेगा. परीक्षा सीबीसीएस सिलेबस के अनुसार होगी. परीक्षा पैटर्न की जानकारी छात्र-छात्राओं को विभाग स्तर पर दी जा रही है. वहीं परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं भी तैयारी में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >