hajipur news. बांसबाड़ी में आग लगने से मची अफरातफरी

बिदुपुर प्रखंड की रहिमापुर पंचायत के बाजितपुर मलाही गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार को अचानक रामप्रवेश सिंह की बांसबाड़ी में आग लग गयी

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड की रहिमापुर पंचायत के बाजितपुर मलाही गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार को अचानक रामप्रवेश सिंह की बांसबाड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग की लपटें उठते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव व आग बुझाने के प्रयास में जुट गये. साथ ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दी. फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजरती है. लोगों का आरोप है कि इसी तार की चिंगारी से आग लगी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गयी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिसके कारण यह घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >