लालगंज में स्कॉर्पियो की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग पर सोमवार की शाम करताहा थाना क्षेत्र के घटारो पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों को स्काॅर्पियो ने धक्का मार दिया.

लालगंज. लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग पर सोमवार की शाम करताहा थाना क्षेत्र के घटारो पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों को स्काॅर्पियो ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है. वहीं मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भटौली भगवान पंचायत के पातेपुर गांव निवासी छोटेलाल सहनी का 18 वर्षीय बेटा रमेश सहनी के रूप में हुई है. इसके साथ ही घायल की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के अशोक सहनी के बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. सूचना पर करताहां थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव प्रारंभिक जांच पड़ताल किया और पोस्टमार्टम में भेजे जाने की तैयारी में जुट गये. हालांकि इस दौरान घटना के बाद सूचना पर परिजन व ग्रामीणों ने पहुंचकर घंटों सड़क जाम कर दिया और वरीय पुलिस प्रशासन को बुलाने व मुआवजा और दोषी को कार्रवाई कराने पर डटे रहे. लेकिन स्थानीय लोगों व पुलिस के समझाने के बाद परिजन मानें और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर भेजा गया. तब जाकर आवाजाही बहाल हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम हाजीपुर-लालगंज हाजीपुर मुख्यमार्ग के घटारो पेट्रोल पंप के लालगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित स्पीड में स्कॉर्पियो ने एक बाइक पर सवार दो युवक को धक्का मार दिया. जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने दोनों को पहले पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है.

आक्रोशितों ने किया सड़क जाम : परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया. लोग आक्रोशित हो गये और घटनास्थल पर शव को रखकर घंटों जाम कर दिया. मृतक पातेपुर गांव के छोटेलाल सहनी का बेटा था. वहीं घायल बलहा गांव के अशोक सहनी का बेटा बिट्टू सहनी के साथ बाइक लेकर घटारो पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था. जैसे ही वह पेट्रोल पंप पर बाइक मोड़ा तभी लालगंज तरफ से अनियंत्रित स्पीड में आ रही स्कार्पियो ने धक्का मार दिया. जिससे एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. इस संबंध में करताहां के प्रभारी थानाध्यक्ष श्री निवास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस बल के सांथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा व्हाइट कलर की स्काॅर्पियो के बारे में बताया है, जिससे घटना हुई है. उसकी पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >