hajipur news. रिश्तेदार के यहां जा रहे बाइक सवार वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

सदर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के पास हुई घटना, मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव निवासी 61 वर्षीय विंदेश्वर दास के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

हाजीपुर . सदर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव निवासी 61 वर्षीय विंदेश्वर दास के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रविवार की सुबह सात बजे के करीब विंदेश्वर दास बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां लालगंज जा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही श्रीरामपुर गांव के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जबरदस्त टककर मार दी और भाग निकला. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. परिजनों के मौके पर पहुंचने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि श्रीरामपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी थी. मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >