hajipur news. राशन कार्डधारक अब एप से कर कर सकते हैं फेशियल इ-केवाइसी

31 मार्च है अंतिम तिथि, अब तक 2078736 लाभुकों ने नहीं कराया है इ-केवाइसी; कई लोगों का फिंगर प्रिंट स्पष्ट नहीं होने से हो रही परेशानी को देखते हुए शुरू की गयी फेशियल इ-केवाइसी की व्यवस्था

हाजीपुर. राशन कार्ड धारकों के लिए 31 मार्च तक इ-केवाइसी कराना अनिवार्य है. सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर पॉस मशीन के माध्यम से राशन कार्ड धारकों का नि:शुल्क इ-केवाइसी कराया जा रहा है. लेकिन, इसमें कई तरह की परेशानी का सामना राशन कार्डधारकों को करना पड़ रहा है. कई बार फिंगर प्रिंट और आइरिश स्कैनर से इ-केवाइसी करने में बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है. उनका फिंगर प्रिंट स्पष्ट नहीं हो रहा है. इस कारण इ-केवाइसी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. इसे लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अब राशन कार्डधारकों के लिए घर बैठे भी फेशियल इ-केवाइसी की सुविधा करा सकती है.

मालूम हो कि विभाग ने 31 मार्च तक राशन कार्डधारकों के लिए इ-केवाइसी कराने की तिथि निर्धारित कर रखी है. वर्तमान में वैशाली जिला में राशन कार्डधारियों की कुल संख्या 632518 में सदस्यों की कुल संख्या 2698326 है. इनमें से कुल 2078736 सदस्यों की आधार सीडिंग (ई-केवासी) करायी जा चुकी है. शेष 619590 सदस्यों ने अभी तक आधार सीडिंग (इ-केववाइसी) नहीं करायी गयी है. जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर पॉस मशीन से इ-केवाइसी में आ रही परेशानी को देखते हुए विभाग ने इ-केवाइसी को सुविधाजनक बनाने के लिए फेशियल इ-केवाइसी की सुविधा शुरू की है. इससे एप के माध्यम से लाभुक घर बैठे इ-केवाइसी करा सकेंगे.

खुद से इस प्रकार कर सकते हैं फेशियल इ-केवाइसी

गूगल प्ले स्टोर में फेशियल इ-केवाइसी एप सर्च करें.

मेरा इ-केवाइसी एप को डाउनलोड करें और इसे खोलें.

राज्य के बॉक्स में बिहार चयन करें और लोकेशन डालें.

आधार नंबर अंकित करने के बाद ओटीपी जेनरेट होगा.

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, इसे दर्ज करें.

कैप्चा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारियों का सत्यापन कर एक्सेप्ट बटन पर क्लिक करें.

फेस इ-केवाइसी पर क्लिक करें.

सेल्फी कैमरा खुलने पर आंख को बंद करें और खोलें, तस्वीर कैप्चर होते ही इ-केवाइसी पूर्ण हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >