हाजीपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा, जानिए छात्रों का अनुभव

NEET UG Re Exam 2026 : हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित NEET (UG) पुनर्परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई. परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया.

NEET UG Re Exam 2026 : (कैफ अहमद) हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित NEET (UG) पुनर्परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई. परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

Hajipur News : 11 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी गई. इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग और जैमर की भी व्यवस्था की गई थी.

परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी

परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी. छात्रों ने बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र पिछले परीक्षा की तुलना में थोड़ा कठिन था, लेकिन अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलने से उन्हें सभी प्रश्नों को आराम से हल करने का मौका मिला.

Vaishali News: अतिरिक्त समय से मिली राहत

कई छात्राओं ने बताया कि शुरुआत में कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे, लेकिन अतिरिक्त समय मिलने के कारण बिना किसी जल्दबाजी के पूरे प्रश्नपत्र को हल कर लिया. अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और परिणाम भी सकारात्मक रहेगा.

व्यवस्थित रही प्रवेश प्रक्रिया

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित रही. इसके कारण परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली.

प्रशासन ने जताई संतुष्टि

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए परीक्षा आयोजित कराई गई. परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई और किसी भी प्रकार के कदाचार या गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई.

Also Read : सारण के लाल नेहाल पांडेय ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन छपरा का बढ़ाया मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >