hajipur news. जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ : डॉ संगीता

आपका शहर आपकी बात के तहत नगर परिषद के वार्ड 43 में मुहल्ला सभा कर लोगो से संवाद किया गया

हाजीपुर. आपका शहर आपकी बात के तहत नगर परिषद के वार्ड 43 में मुहल्ला सभा कर लोगो से संवाद किया गया. सभा में वार्ड के सैकड़ो लोग की उपस्थित हुए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभापति डॉ संगीता कुमारी शामिल हुयी. लोग अपनी समस्या बता रहे थे और नगर परिषद के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि त्वरित करवाई करते हुए समस्याओं का निदान कर रहे थे. जो काम नगर परिषद के अलावा दूसरे विभाग से होना था उसके लिए लोगों को वहां भेजा जा रहा था. इस दौरान सबसे अधिक आवास योजना और राशन कार्ड की समस्या सामने आयी. जिसके लिए नगर परिषद ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वार्ड के डोर टू डोर जाकर समस्या का निदान करें. सभापति डॉ संगीता कुमारी ने बताया कि लोगो की समस्याओं से अवगत हुए और इस मुहल्ला सभा इसलिए ही आयोजित हो रही जिससे कि जो लोग नगर परिषद कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे है या जिन्हें योजना की जानकारी नहीं मिल पा रही है उनलोगों तक सरकार की योजना पहुंचे. प्रयास है कि हर एक जरूरतमंद लोगों तक सरकार की हर योजना पहुचे. जिस समस्या का समाधान हमलोगों के अपने स्तर से हो जाएगा उससे त्वरित कर देंगे नही तो उस समस्या को उस विभाग में भेज दिया जाएगा. ये कार्यक्रम लगातार पंद्रह दिनों तक चलेगी जिससे हर वार्ड में आयोजित कर लोगो की समस्या सुना जाएगा और निदान किया जाएगा. सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार समेत नगर परिषद के सभी अधिकारी व स्थानीय वार्ड पार्षद अभय कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >