दामाद पर दहेज के लिए बेटी और 4 साल की नतिनी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, ससुर ने थाने में दिया आवेदन

Mother Daughter Missing Case Hajipur : वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पातेपुर गांव निवासी एक पिता ने अपनी बेटी और 4 वर्षीय नतिनी की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है.

Mother Daughter Missing Case Hajipur : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पातेपुर गांव निवासी एक पिता ने अपनी बेटी और 4 वर्षीय नतिनी की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पातेपुर गांव निवासी बच्चा बाबू सहनी ने करताहां थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी संजना कुमारी की शादी मुजफ्फरपुर जिले के सदनपुरा गांव निवासी रणधीर सहनी के साथ हुई थी. शादी में नकद राशि, बाइक और सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये का दहेज दिया गया था.

चार पहिया वाहन और 5 लाख रुपये की थी मांग

आवेदन में कहा गया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन और 5 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था और हत्या की धमकी भी दी जाती थी. पीड़ित पिता का दावा है कि बेटी उन्हें फोन पर लगातार प्रताड़ना की जानकारी देती थी.

Dowry Harassment Case :मारपीट के बाद मायके भेजने का आरोप

आरोप है कि 19 मई को दहेज को लेकर संजना कुमारी और उनकी बेटी अनन्या कुमारी के साथ मारपीट की गई और उन्हें मायके भेज दिया गया. अगले दिन हाजीपुर सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया गया. पिता का आरोप है कि मारपीट के कारण उनकी बेटी का तीन माह का गर्भ भी खराब हो गया था.

16 जून को ससुराल ले गया, फिर दोनों लापता

पीड़ित पिता के अनुसार, 16 जून 2026 को दामाद रणधीर सहनी उनकी बेटी और नतिनी को यह भरोसा देकर वापस अपने साथ ले गया कि अब किसी तरह की प्रताड़ना नहीं होगी. लेकिन 17 जून को जब उन्होंने बेटी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला. बाद में ससुराल पहुंचने पर बेटी और नतिनी दोनों गायब मिलीं.

हत्या कर शव गायब करने की आशंका

आवेदन में पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी और नतिनी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. उन्होंने ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

Vaishali News : पुलिस मामले की जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस को आवेदन सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : राजीव प्रताप रूडी के निमंत्रण पर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का दौरा, सारण के विस्तार पर होगी चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >