hajipur news. विधायक ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

विधायक ने निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी व कर्मियों को दिये निर्देश, निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी

पातेपुर. पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के डभैच्छ चौक से मुजफ्फरपुर-ताजपुर एनएच को जोड़ने वाली मंडई डीह से रमौली चौक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक लखेंद्र पासवान ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी व कर्मियों को कई निर्देश दिए. वहीं सड़क निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी. मालूम हो कि पातेपुर के प्रखंड क्षेत्र के मंडई डीह गांव से लेकर सिमरवारा चौक होते हुए रमौली चौक तक ढाई किलोमीटर सड़क लगभग दस वर्षों से अधिक समय से काफी जर्जर स्थिति में थी. सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने दर्जनों बार स्थानीय विधायक से शिकायत की थी. विधायक की पहल पर पथ निर्माण विभाग से उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरु हुआ है. विधायक ने बताया कि काफी लंबे समय से लोगों की मांग को देखते हुए मंडई डीह से रमौली चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण को लेकर विभाग को लिखा गया था. पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है. सड़क निर्माण में में लगे मेटेरियल की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार, असगर अली, राम कुमार कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >