नाबालिग को बाइक देना पड़ेगा भारी, हाजीपुर में तीन मामलों में 75 हजार जुर्माना

हाजीपुर में नाबालिगों को बाइक या अन्य वाहन चलाने देने वाले अभिभावकों पर परिवहन विभाग ने कड़ा शिकंजा कस दिया है. तीन मामलों में ₹75 हजार का जुर्माना लगाया गया है. विभाग ने कुल 106 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर ₹6.39 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है.

Minor Driving: हाजीपुर में नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य वाहन चलाने की अनुमति देने वाले अभिभावकों और वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. जिले में चलाये गये सघन वाहन जांच अभियान के दौरान नाबालिग चालकों से जुड़े तीन मामलों में कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, कुल 106 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने 6,39,700 रुपये की जुर्माना राशि अधिरोपित की.

रामाशीष चौक से स्टेशन रोड तक हुई वाहन जांच

जिला परिवहन पदाधिकारी एवं उनकी टीम ने हाजीपुर शहर के रामाशीष चौक, अंजानपीर, स्टेशन रोड, त्रिमूर्ति चौक, पासवान चौक समेत विभिन्न प्रमुख इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी.

अभिभावक रहें सतर्क, नाबालिगों को न दें वाहन

परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं वाहन मालिकों से अपील की है कि वे नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दें. नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. वाहन चालकों को अपने साथ सभी वैध दस्तावेज रखने और यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गयी है.

आगे भी जारी रहेगा वाहन जांच अभियान

प्रशासन के अनुसार, सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा. वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और नाबालिगों को वाहन नहीं देने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >