hajipur news. विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

बलिगांव थाना क्षेत्र के तेंदा गांव की घटना, एक साल पहले हुई थी शादी, सास-ससुर के साथ घर में रहती थी विवाहिता

पातेपुर . बलिगांव थाना क्षेत्र के तेंदा गांव में एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान तेंदा गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी 23 वर्षीय सुषमा कुमारी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया. वहीं, मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार राहुल कुमार की शादी एक साल पहले मुजफ्फरपुर जिले के दिधरा गांव निवासी जयलाल पासवान की पुत्री सुषमा कुमारी से हुई थी. शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था़ छह महीने पहले राहुल कमाने के लिए परदेश चला गया. घर पर उसकी पत्नी सुषमा के साथ उसके सास-ससुर रह रहे थे. स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार देर रात सभी लोग खाना खाकर सो गये थे. सुबह जब देर तक सुषमा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो सास बहू को जगाने गयी. दरवाजा अंदर से बंद था और कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी. जब खिड़की से झांककर देखा गया, तो सुषमा का शव पंखे से लट���ा हुआ था. घटना की सूचना पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी गयी. सूचना पर बलिगांव थानाध्यक्ष, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा. इस दौरान मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगाने लगे. थानाध्यक्ष डीके महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के आपसी मतभेद के कारण आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >